Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सीडीपीओ पर लगाए गंभीर आरोप

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने सीडीपीओ पर लगाए गंभीर आरोप

चकरनगर, इटावा, डॉ एस बी एस चौहान। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ राजपुर चकरनगर के द्वारा सीडीपीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। विकासखंड चकरनगर मुख्यालय राजपुर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा शासन व प्रशासन की तरफ से हो रहे सौतेला व्यवहार के चलते अपनी मांगों को लेकर सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) चकरनगर कार्यालय समक्ष करीब 50 कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन कर यह साबित किया कि प्रशासन के द्वारा सौतेले व्यवहार जो किया जा रहा है यह बर्दाश्त नहीं होगा। सर्दी के तहत प्राइमरी विद्यालयों में जूते-मोजे या अन्य वस्त्र बांटे जा रहे हैं लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के लिए ऐसी कोई भी पोशाक वितरण हेतु नहीं आ रही है जिससे इन मासूमों के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार के चलते कार्यकत्रियों में आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने विकासखंड मुख्यालय स्थित राजपुर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के ठीक सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम की अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा यादव के द्वारा की जा रही थी कुछ कार्यकत्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात अधिकारी बढ़पुरा और चकरनगर दो विकासखंडों को हथियाए हुए हैं, इस संबंध में बताया जा रहा है कि ऊषा और निशी दोनों अधिकारी जो अस्वस्थता के चलते छुट्टी पर हैं इसी वजह से यह चार्ज बढ़पुरा बाल विकास परियोजना अधिकारी के सुपुर्द किया गया है, लेकिन उनकी जबसे नियुक्ति विकासखंड चकरनगर पर हुई है ईद के चांद बने हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति के चलते मासिक बैठक नहीं हो पाती हैं।
सूत्रों की माने तो सपा सरकार के समय में जो प्रगति रिपोर्ट की फीडिंग हेतु सौ (100) रुपए लगते थे लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी कि चलते सरकार उसी फीडिंग के 200 रुपये वसूले जाते हैं।
इस धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष माया दोहरे, मीनू चैहान, संध्या चौहान, राजश्री यादव, सुमन देवी, रेखा त्रिपाठी, वर्षा परिहार व गीता चौहान आदि दर्जनों कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।