Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कार्यकर्ताओं का उपमुख्यमन्त्री ने किया सम्मान

भाजपा कार्यकर्ताओं का उपमुख्यमन्त्री ने किया सम्मान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर (दक्षिण) की जिला इकाई ने स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अपने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने हेतु साकेतनगर के मन्दाकिनी रॉयल होटल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाग लिया। दिनेश शर्मा ने अपने युवामोर्चा के कार्यकाल को याद करते हुये कहा कि कानपुर बहुत ही ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का शहर हैं। यहां के भाजपा कार्यकर्ता जब ठान लेते हैं तो कोई भी चुनाव हो पूरी शक्ति से जिताने में लग जाते हैं। अतः इनके सम्मान में कोई कमी भी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम विपक्षी दल थे तब भी पुलिस हो या कोई भी प्रशासन के अधिकारियों की हिम्मत नहीं होती थी कि वो हमारे कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का काम कर सकें और आज हम सत्तारूढ़ दल हैं तो किसी भी कार्यकर्ता के स्वाभिमान के खिलाफ कोई काम नहीं होने पायेगा। उपमुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व वक्ताओं में पूर्व नगर महापौर रवीन्द्र पाटनी ने कहा कि अब वार्डों के पार्षदों को हर हाल में सिर्फ विकासवाद की गंगा बहानी होगी। प्रदेश और देश की सरकार भी आपकी है इसलिए जनता के प्रति जिम्मेदारी अब और बढ़ चुकी है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी ने कहा पार्षदों को चाहिए कि वो हर समय जनता के बीच रहकर उसकी समस्या को समझने और हल कराने के सम्पूर्ण प्रयत्न करें। पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ला ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसा दल है जिसके कार्यकर्ता किसी भी पद तक पहुंचने के लिये सक्षम होते हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का स्वागत 51 किलो की माला पहनाकर उपस्थित पार्षदों ने किया, जिलामंत्री संजय कटियार ने उपमुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया इसके अलावा महापौर के चुनाव संयोजक प्रकाश पाल ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं की अच्छी संख्या मौजूद थी। फोटो खिंचवाने के चक्कर में कुछ अफरा तफरी भी हुई जिसको रोकने के लिये मंच से स्वयं दिनेश शर्मा ने माइक से डांट पिलाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उतर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक महेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 वीना आर्या, शैलेंद्र शुक्ला, मोहित पाण्डेय, पार्षदों में प्रमुखता से प्रमोद जयसवाल, अशोक पाल, शरद प्रकाश मिश्रा, सौरभ तिवारी, कल्पना जायसवाल और निर्देश चैहान आदि उपस्थित रहे।