Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवकों ने किशोर को गोलीमार कर किया घायल

युवकों ने किशोर को गोलीमार कर किया घायल

पुलिस ने तमंचा सहित दो युवको को मौके से ही किया गिरफ्तार
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र नेहरू नगर में एक किन्नर के घर में बैठे दो लडको ने एक युवक को गोलीमार कर घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा है। पुलिस ने तमंचा सहित दोनो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नेहरूनगर में कजरी नामक किन्नर रहती है। रविवार की दोपहर कजरी के कमरे में दो लडके बैठे हुए थे। उसी दौरान मौहल्ले का ही 15 वर्षीय गौरव पुत्र सन्तोष कजरी के कमरे पहुंच गया। उसी समय कमरे में बैठे लडको में से किसी ने देखते ही गोली चला दी। जिससे गोली गोरव के पेर में जा लगी। गोली की आबाज सुनकर मौहल्ले में हडकम्प मच गया। मौके पर पहुचे लोगो ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाते हुए किन्नर के कमरे में बैठे थाना दक्षिण के कोटला मौहल्ला निवासी राजा पुत्र भूदेव को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी दौरान घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची पुलिस के हबाले कर दिया। किन्नर के मकान में गोली चलने की सूचना पर थाना प्रभारी दक्षिण विनोद कुमार भी मौके पर पहुच गये। जहां से घायल को देखने जिला अस्पताल पहुचे। उसी दौरान घायल गौरव को लेकर आये मोनू उर्फ हड्डी पुत्र शिवचरन निवासी रामनगर थाना लाइनपार को पुछताछ के लिए थाना प्रभारी दक्षिण ने जिला अस्पताल में चैकी पर तैनात पुलिसकर्मी राजवीर सिंह को पकडने के लिए कहा उसी समय मोनू के पास से पुलिसकर्मी द्वारा तमंचा बरामद कर लिया। जिसको भी थाना पुलिस अपने साथ थाने ले गयेी। घायल को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा के लिए रैफर कर दिया।