Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत करंट से युवक की मौतःमुआवजे की मांग

विद्युत करंट से युवक की मौतःमुआवजे की मांग

रामेश्वर ने की 10 लाख मुआवजे की मांग
मुरसानः जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव सुन्दिया में आज सुबह विद्युत करंट लग जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना से पूरे गांव में भारी कोहराम मच गया। सूचना पाकर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी पहुंच गये।
थाना क्षेत्र के गांव सुंदिया निवासी करीब 26 वर्षीय दिनेश प्रजापति पुत्र शंकरलाल प्रजापति आज सुबह लगभग साढे 7 बजे अपने घर मे लाइट सही कर रहा था तभी अचानक गांव के फुंके हुए ट्रांसफार्मर में से हाईटेंशन का वापसी करण्ट आ गया जिससे दिनेश प्रजापति की करण्ट लगने से मौत हो गयी। घटना से गांव में भारी हडकम्प व कोहराम मच गया तथा दिनेश को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने बागला अस्पताल पहुँचकर परिवारीजनों को सांत्वना दी और पूरी घटना की जानकारी ली। इस घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया। रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतक के परिवार की स्थिति काफी दयनीय है। रामेश्वर उपाध्याय ने विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर 10 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग की। और स्वयं ने भी हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान आर. सी. गोला, सी.टू. गोला, मनोज प्रजापाति, शकील खाँ प्रधान, प्रेमपाल प्रजापति, चैखेलाल, लाखन सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति, संजय प्रजापति आदि थे।