Tuesday, April 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 37 वां वार्षिकोत्सव मनाया

37 वां वार्षिकोत्सव मनाया

हाथरसः जन सामना संवाददाता। मथुरा रोड स्थित सुजाता अस्पताल में नारायण कृष्ण सेवा संस्थान का 37 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिला उन्नयन के लिए पुलिस उपाधीक्षक सुमन कनोजिया को श्रीमती दुलारी देवी महिला शिक्षा सम्मान, कुसुमलता को श्रीमती रामकली महिला स्वास्थ्य सम्मान, पूर्व प्राचार्य मेजर पीडी उपाध्याय को श्री नारायणदास महिला कल्याण सम्मान, बीके शांता को श्रीकृष्णलाल महिला उत्कर्ष योगदान सम्मान व बीएस जैन को विकल-सौखिया शिक्षा स्वास्थ्य पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वंदे मातरम भी गाया। संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट के अलावा महिलाओं के उत्थान पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर आशुकवि अनिल बौहरे, गीतम सिंह, सत्यपाल सिंह मदनावत, लीलावती पुंढीर, रघुवीर सिंह गौतम, विनय चंद्र ओसवाल, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, गिर्राज किशोर शर्मा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी श्रीमती श्वेता दिवाकर ने की। संचालन हरीश कुमार शर्मा एड. ने किया। श्रीमती राजेश कुमारी ने संस्थान के सचिव डॉ. हरिशचंद व डॉ. कमलेश को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ओल्गा वाष्र्णेय, श्वेता, ज्योति आदि का भी सराहनीय यागदान रहा।