Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 2022 तक सभी गरीबों को देगी पक्का घर -राज्यमंत्री

2022 तक सभी गरीबों को देगी पक्का घर -राज्यमंत्री

राज्यमंत्री द्वारा बाॅटे गये 1100 कंबल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गरीबों को ठंढक से बचाने के लिये आज शुक्रवार को नगर के तहसील परिसर में दोपहर के 2 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के आवास एंव शहरी नियोजन राज्यमंत्री सुरेश पासी व उपजिलाधिकारी अंबरीश कुमार बिंद व विधायक मुकेश वर्मा के हाथों द्वारा गरीबो को कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। तहसील क्षेत्र में गरीबों को चिन्हित करके कंबल वितरण की व्यवस्था की गयी थी। लगभग 1100 लोगों को कंबल दिये गये।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार कंबलो का वितरण कर रही है। गरीबो की सेवा ही सच्ची सेवा है। ठंड के चलते कितने गरीबों को परेशानियों का सामना करना पडता है। उन्होने कहा कि गरीबों की सेवा से बडी कोई नहीं है। उन्होने कहा कि सरकार 2022 तक प्रदेश में सभी गरीब भाई -बहिनों को पक्का घर देगी। जिन लोगों को बीपीएल योजना का लाभ व प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ जिन लोगों को मिलता था अब सभी लोगों को मिलेगा। सरकार चाहती है कि निर्धन, असहाय,निराश्रित व कमजोर लोगों को त्वरित राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि कडाके की ठंड में गरीब और निर्धन लोगों को राहत पहुॅचे। उन्होने पत्रकार वार्ता मे कहां कि हमारी सरकार पिछली सरकार की तरह नहीं है जिसने राज्य को गुण्डाराज बना लिया था अब हमारी सरकार इस गुण्डाराज को साफ कर रही है। इसके साथ ही बडे अपराधियों के लिये नये कानून की व्यवस्था कर रही है। जल्द ही यूपीकोका कानून लागू हो जायेगा। वही गुण्डाराज खत्म हो जायेगा। वही प्रदेश की सडके गड्डा मुक्त करने का प्रयास कर रहे है। जल्द ही अपना प्रदेश गड्डा मुक्त हो जायेगा । तभी अपना प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सकेगा। इस मौके पर एसडीम अबंरीश कुमार बिदं, तहसीलदार दीपक कुमार,कमलेश राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख अरांव, विधान सभा अध्यक्ष अजीत लोधी, वरूण कान्त, अकिंत प्रधान, लेखपाल बृजेश उपाध्याय, सोमेस यादव, सुखवीर सिंह के अलावा तहसील के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।