Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मायावती का 62वां जन्मदिन मनाया

मायावती का 62वां जन्मदिन मनाया

हाथरसः जन सामना संवाददाता।। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 62वां जन्मदिन लेबर कॉलौनी पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दलितों के उत्थान के मिशन को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए बहन जी को दिल्ली की गद्दी तक पहुंचाने की हुंकार भरी गई।
कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के छविचित्रों पर माल्यार्पण कर व केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सादाबाद विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बहन जी की लंबी उम्र की दुआ तभी सफल होगी, जब हम सब मिलकर उन्हें दिल्ली की गद्दी तक पहुंचा दें। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिशन के रूप में जुटकर वोटरों तक अपनी जगह बनानी होगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है। इसलिए हमें अभी से तैयारी शुरू करनी है और हर बूथ तक यूथ खड़ा करना है। अपने मुख्यमंत्री काल में प्रदेश में मानवता बहाली के लिए दलित, वंचित व पिछड़ों के कल्याण के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं चलाकर गरीबों का कल्याण किया। अब हमें मिलकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है।
आगरा-अलीगढ़ जोन इंचार्ज अशोक प्रजापति ने कहा कि दलितों शोषितों को बराबरी का हक दिलाने के लिए उन्होंने रास्ते खोले तो पूंजीपतियों को इनका शासक बनना पसंद नहीं आया। उनकी सरकार में सभी वर्गों को समानता के तहत ही मंत्री बनने का मौका मिला। लल्लन बाबू एडवोकेट ने कहा कि भाईचारे के तहत दूसरे लोकसभा व विधान सभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को भी मिलकर जिताना होगा।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, केके दीक्षित, बनी सिंह बघेल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन राही व संचालन महेश बाबू कुशवाहा ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, भगवान सिंह कुशवाहा, बीडी सिंह, आशीष दीक्षित, आरसी गोला, गिरीश पचैरी, वीरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र कुमार, बबलू लोधी, करन सिंह, जितेंद्र कुमार, आनंद गुप्ता, मुस्तकीम, दिनेश शर्मा, सरफराज खान, सुरेंद्र सिंह जाटव, डा.जयंती प्रसाद, दिनेश चंद्रा, शमी अख्तर, अशोक रत्न, जेपी सागर, अरविंद चैधरी, सलीम खां, मुन्नालाल, राम अवतार, सुशील कुमार, मोहर सिंह, हुकुम सिंह, मुकेश दीक्षित, अवधेश चतुर्वेदी, विनोद रावत, सत्यप्रकाश शर्मा, मनोज श्रोती, विमल उपाध्याय, लोकेश उपाध्याय, कालीचरन शर्मा, संजय शर्मा, सतीश शर्मा, सुभाष शर्मा, राजकुमार शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, देवेंद्र पचैरी, प्रेमचंद्र उपाध्याय, रामनिवास, बॉबी प्रधान, बांकेलाल दीक्षित, कपिल पाठक, रनवीर पाठक, चन्द्रमोहन रावत, अजय शर्मा, गिर्राज शर्मा, भगवती, मोती, डब्बू शर्मा, राजकुमार शर्मा, पंजाबीलाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, भगवती गौतम, जगदीश शर्मा, लवकुश शर्मा, विशाल सारस्वत, कुलदीप लवानियां आदि मौजूद थे।