Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में माॅ-बेटा आग से झुलसे महिला की हालत नाजुक

संदिग्ध हालत में माॅ-बेटा आग से झुलसे महिला की हालत नाजुक

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के पीपल नगर में संदिग्ध हालत में महिला अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ आग से बुरी तरह से झुलस गयी। जिसको पति द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया । जहां से उसको हालत नाजुक होने पर उपचार के लिए आगरा भेजा गया। थाना उत्तर क्षेत्र के पीपल नगर निवासी शिवम् की 30 वर्षीय पत्नी सन्तोषी अपने दो बर्षीय पुत्र मोहित के साथ आज सुबह संदिग्ध हालत में आग से बुरी तरह से झुलस गये। जिसको पति शिवम् द्वारा झुलसे माॅ-बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। महिला के शरीर से मिट्टी के तेल की महक आने से मामला चिकित्सक ने संदिग्ध बताया। पति की माने तो वह बच्चे को लेकर जुडाई का कार्य कर रही थी। मिट्टी का तेल फैलने से आग लग गयी। जिससे दोनो लोग झुलस गये। महिला बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने दोनो लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा दिया।