Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सगे चाचा ने भतीजी की गला दबाकर हत्या

सगे चाचा ने भतीजी की गला दबाकर हत्या

भतीजी की हत्या करने वाले चाचा की जानकारी देते एसपी सिटी

पत्नी के मायके से न आने का था सदमा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नगला सिंधी के गांव घुरकुआ में एक बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि उसकी के सगे चाचा ने बच्ची की गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल भी किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही भी की गयी। बताते चले कि विगत दिन थाना नगला सिंघी के गांव घुरकुआ निवासी पांच वर्षीय कु0 अंजली का शव पुलिस ने एक गड्डे से बरामद किया था। बच्ची को रात्रि में किसी ने हत्या कर शव को गड्डे में डाल दिया था। घटना का खुलाशा करते हुए आज एसपी सिटी राजेश कुमार सीओ सिटी अनुराग द्वारा बताया कि अजली की हत्या उसी के सगे चाचा अनिल कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र नोरंगीलाल द्वारा की गयी थी। क्यो कि अनिल की पत्नी अंजली की माॅ चाॅदनी दोनो सगी बहन है। आरोपी टीबी की बीमारी से ग्रस्त होने के कारण उसकी पत्नी माला अपने मायके चली गयी थी। वह पति के पास आने का नाम नही ले रही थी। आरोपी ने बताया कि चाॅदनी व उसका भाई चहाता तो उसकी पत्नी वापस आ सकती थी। उक्त रंजिश को निभाते हुए उसने अपनी खास भतीजी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी काफी परेशान था, पुलिस ने संदेह पर उसका पकड लिया। पूछताछ पर उसने घटना को अंजाम देने की बात को कबूला उसके बाद अभियोग दर्ज करते हुए अरोपी का जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अनिल ने बच्ची की ही हत्या नही कि बल्की रिस्ते की भी हत्या कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह एचसीपी 93 रमेशचन्द्र वर्मा, अवधेश कुमार का0 अंकित दीक्षित, सुनील कुमार चालक का0 सुशील कुमार आदि थे।