Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मैथा तहसील में 20 मार्च को

जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस मैथा तहसील में 20 मार्च को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम को गंभीरता के साथ लेने के आदेश दिये गये है। जिसके तहत सम्पूर्ण समाधान का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किये जाये। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी जिसमें अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का माह जनवरी 2018 से मार्च 2018 का संशोधित रोस्टर के अनुसार 20 मार्च 2018 को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मैथा में आयोजित की जायेगी तथा तहसील अकबरपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील डेरापुर में, अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में डेरापुर तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें फरियादी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।