Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी ने किया 3448 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

योगी ने किया 3448 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

253.37 लाख की योजना का लोकार्पण
एक वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं को खुलकर घूमने का मिला मौका
भूमाफियों पर प्रशासन की रहेगी कडी नजर मिट्टी ले जाने वाले किसान को नही किया जायेगा परेशान- योगी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। योगी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पुलिस लाइन में कडी सुरक्षा के बीच पहुचे योगी आदित्यनाथ ने कई विशेष योजनाओं की घोषणा करते हुए। 3448 लाखर के दो शिलान्यास, और 253.38 लाख के किये 17 लोकार्पण, साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वार्तावरण है महिलाओं खुलकर रह सकती है। किसानों युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। बुधवार की सुबह प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जनपद के पुलिस लाइन मैदान में पहुचे। जहां लाभार्थी सम्मेलन के दौरान लगी प्रर्दशनियों को देखते हुए मंच पर पहुचे। जहां से जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा सर्वप्रथम जनपद की जनता की ओर से योगी जी का स्वागत किया। उसके बाद एक वर्ष के पृगति रिपोर्ट पढ़ने से पूर्व योगी आदित्यनाथ , केबिनेट मन्त्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल राज्य मन्त्री नीलकण्ठ तिवारी, नगर विधायक मनीष असीजा नानकचन्द्र अग्रवाल, सुनील शर्मा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, कन्हैयालाल आदि लोगो के साथ दीप प्रज्जलित किया। उसके बाद एम जी कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागतगान के साथ सरस्वती बदंना की गयी। जिलाधिकारी ने 2017-18 के मध्य हुए विकास कार्यो की रिपोर्ट को पड़कर सुनाया, बाद में मंचासीन लोगो का स्वागत करते हुए योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी के साथ मिलकर प्रदेश में विकास कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के एक वर्ष के कार्यकाल में महिलायें भयमुक्त वार्तावरण में जी रही है। भूमाफियों पर कडी नजर रखी गयी है, किसानों के लिए मिट्टी ले जाते समय किसी प्रकार को शोषण होने नही दिया जायेगा। लेखपाल से लेकर पुलिसकर्मी तक किसानों को मिट्टी ले जाने से नही रोका जा सकता है। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा बार-बार बिजली की समस्यों की शिकायत करने पर सौफीपुर में चार सौ केबी का विद्युत स्टेशन चालू कराया जा रहा है। वही जाम की समस्या को देखते हुए आसफाबाद के फाटक पर पुल का निर्माण कार्य भी शीघ्र चालू हो जायेगा। 2000 आशाओं को मोबाइल, 1500 महिलाओं को रिवाल्विंग फण्ड, 1000 प्रधानमन्त्री आवास की चाबी, 46 विकलांग पंशन की स्वीकृति,250 पात्रों को लाभान्वित किया गया। 42 हजार किसानों का कर्जा माफ किया गया। उज्जवल योजना के चलते 64 जहार महिलाओं को रसोई गैस, 158 कन्याओं की शादी, आदि लाभ लोगो को एक वर्ष में जनपद को दिये गये। विकास कार्य योजनाओं को तेजी का बढ़ाने का आदेश किया। जनपद में घूस लेने वालों के लिए एक एप खोला गया है। जिसमें शिकायत करने पर तत्काल खामिया अधिकारी को भुगतना होगा। कार्यक्रम के दौरान मच पर शिकोहाबाद विधायक डा0 मुकेश वर्मा, जसराना विधायक रामगोपाल लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायण यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, महिला आयेाग की सुमन चतुर्वेदी, के साथ दर्जनों नेता मौजूद रहे।
योगी सभा स्थल पर नही रखे कूड़ेदान पूरे ग्राउण्ड में फैंकी गयी गन्दगी खाली बोतलें
फिरोजाबाद। आज सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के एक वर्प पूरा होने पर जनपद में लाभार्थी सम्मेलन में आये। जहां मोदी योगी के स्वच्छ भारत मिशन को भाजपा नेताओं के साथ कार्यक्रम में आये लोगो ने जमकर पलीता लगाने का काम किया। पुलिस लाइन के प्रवेश द्वारा पर कार्यक्रम में आने वालों के लिए एक बोतल पानी एक पैकेट छाछ ओर नास्ते का पैकेट लिया जा रहा था। खाने के बाद खाली बोतलों नास्ते के पैक का फैकने के लिए कूडेदान की व्यवस्था नही की गयी थी। जिसके कारण पूरे पुलिस लाइन परिसर में चारों ओर कूडा ही कूडा दिखायी दे रहा था। स्वच्छ भारत का नारा देने वाले भाजना नेता भी मूकदर्शन बनकर मिशन को स्वंय भी पलीता लगा रहे थे।
रैली में चलो आप को मिलेगा आवास लोगों को किया नेताओं ने गुमराह
फिरोजाबाद। योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान लोगो को गुमराह कर नेताओं ने भीड भडाने के लिए बुलाया कार्यक्रम के बाद नेताओं व कार्यक्रम में आयी जनता के मध्य जमकर कहासुनी होता देखा गया। तोतलपुर निवासी रूमा नामक महिला ने बताया कि उससे एक क्षेत्रीय नेता ने आवास दिलाने की बात कही थी। जिसके कारण वह दर्जनों महिलाओं को लेकर आयी। लेकिन किसी को प्रधानमन्त्री आवास नही मिला।
आॅगनबाडी कार्यकत्रियों के ज्ञापन को मंच तक नहीं पहुचाने का लगाया आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पं0 राजेश शर्मा उर्फ राज ने निर्देशन में सैकडों आॅगनबाडी कर्मचारी महिलाये योगी के कार्यक्रम में पहुची। लेकिन उनके ज्ञापन को मुख्यमन्त्री तक नही पहुचाया गया तो वह योगी के खिलाफ नारे वाजी करते देखे गये। लेकिन प्रशासन ने उनको दबाब बनाते हुए रोक दिया गया। राजेश शर्मा ने बताया कि जिलेस्तर की समस्यों को लेकर एक मांग पत्र योगी जी को देना था। प्रशासन द्वारा ज्ञापन ले लिया गया। लेकिन योगी तक नही पहुचाया गया। छः माह से मानदेय नही दिया गया। जिले में तानाशाह सुपरबाइजरों की कार्यकत्रियों द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायतें करने के बाद भी उनका निस्तारण नही किया जा रहा मानक के अनूुसार तीन हजार रूपये किराया होने के बाबजूद भी किराया नही दिया जा रहा। ढुलाई बिल अभी तक नही दिया गया।चार हजार के मानदेय का बढ़ाने की बात रखी।