फिरोजाबाद। सिरसागंज विधानसभा की पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान नरसिंह ग्लोबल एकेडमी पर विकसित भारत का अमृत काल के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल विषयांतर्गत अभियान टोली के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के साथ अभियान से संबंधित सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अभियान को सही व सुचारू रूप से चलाने हेतु योजना बनाई गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 10 व 11 जून को जिला केंद्र पर प्रेस वार्ता का आयोजन होगा। जिसमें अतिथि प्रदेश संगठन द्वारा तय किया जाएगा। जिला केंद्र पर प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया जाएगा। प्रोफेशनल मीट या प्रबुद्ध समागम का आयोजन जिला में एक स्थान पर किया जाएगा। मंडल स्तर पर 12 से 14 जून तक विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका व केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां विषयांतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाना है। 15 से 18 जून तक सभी मंडलों के सभी शक्ति केंद्रों पर एक एक चैपाल का आयोजन होना है। 21 जून को सभी मंडल केंद्रों पर योग शिविर का आयोजन होना है। 9 जून से 9 जुलाई तक ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ विषयांतर्गत डिजिटल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रत्येक बैठक, सभा, कार्यक्रम के बाद हम सभी को विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक पेड़ लगाना है। शनिवार को पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में ‘नरसिंह ग्लोबल एकेडमी’ में वृक्षारोपण किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक देशव्यापी अभियान चलाया जाना है। यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित होगा। बैठक में अभियान के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ शोभित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, विपिन शिवहरे, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, शिववीर सिंह, वीरू धाकरे, मंजेश शर्मा, यशपाल यादव, राजवीर सिंह, सागर गुप्ता, मोनू कुशवाहा, जोगेंद्र सिंह, रोहित कुमार बैस, धर्मेंद्र राठौर, योगेंद्र सिंह, अर्पित राठौर, बृजेश सिंह, उमेश बघेल आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 9 जून से 21 जून तक चलेगा देशव्यापी अभियान