Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिन्दू युवा वाहिनी मनायेगी नववर्ष स्थापना दिवस

हिन्दू युवा वाहिनी मनायेगी नववर्ष स्थापना दिवस

25 को निकलेगी भगवान राम की शोभायात्रा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष महानगर द्वारा वार्ता के दौरान बताया गया कि रामनवमी को हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र की शोभायात्रा निकाली जायेगी। यात्रा लेकर कालौनी से प्रारम्भ होकर वैष्णोदेवी धाम मन्दिर पर सम्पन्न होगी। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुशील यादव, महानगर अध्यक्ष भारतसिंह यादव ने वार्तौ के दौरान बताया कि हिन्दू संस्कृति के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष चालू होता है। इसी दिन भगवान राम का अभिषेक भी किया गया था। इसी उपलक्ष्य में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा 2002 का इसी दिन संगठन की स्थापना की थी। इस लिय स्थापना दिवस का उत्सव भी उसकी दिन मनाया जायेगा। यात्रा के दौरान प्रदेश मन्त्री पीयूष शरन, संभाग प्रभारी सम्पूर्णानन्द की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रहेगे। कार्यक्रम के दौरान भागवान राम की शोभायात्रा में कई झांकियो वाहन पर भक्त व पैदल यात्रा में भगवान राम के भक्त रहेगे। यात्रा 25 मार्च 2018 की सुबह 11 बजे रामलीला मैदान लेबर कालौनी से शुरू होकर जयघोष के साथ रेलवे फाटक, स्टेशन रोड रोडबेज बस स्टैण्ड, सुभाष चैराहा, नगला भाऊ, राजा का ताल मैन बाजार होते हुए माता वैष्णोंदेवी धाम मन्दिर उसायनी पर सम्पन्न होगी। जहां एक भव्य भण्डारे का आयोजन भी किया जायेगा। वार्ता के दौरान योगेश सिंह तौमर, रंजीत सिंह, सोनू शर्मा, आकाश, देव शर्मा, राज ठाकुर, संजय शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।