Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राम स्वराज अभियान से गाँवों की तस्वीर बदलेगीः निर्मला संखवार

ग्राम स्वराज अभियान से गाँवों की तस्वीर बदलेगीः निर्मला संखवार

ग्राम स्वराज अभियान से बदलें लोगों की सोचः सुशील कुमार तिवारी
रसूलाबाद, कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। ग्राम स्वराज अभियान को गति देते हुए केंद्र शासित भाजपा सरकार इस अभियान के तहत चयनित ग्रामों में सघन विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं राशन संबंधी समस्याओं आदि व्यवस्थाओं को लेकर एक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान में 5 मई तक लगातार कार्यक्रम होते रहेंगे इसीक्रम में चयनित ग्राम गहिलू में सायंकाल चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को इस अभियान की जानकारी दी गई। बताते चलें कि इसीक्रम में शुक्रवार को होने वाले उज्ज्वला अभियान में कैंप लगाकर लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे।
सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव में धुआं रहित चूल्हा जले ताकि लोगों के स्वास्थ्य में किसी प्रकार की कोताही ना हो एवं प्रदूषण में भी कमी आये। कल असालतगंज, कहिंजरी, मलगांव, बिरया, गढ़ेवा एवं रसूलाबाद देहात में लगने वाले उज्ज्वला कैंप में निशुल्क कनेक्शन वितरण किए जाएंगे जिसका शुभारम्भ रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार के द्वारा किया जाएगा।
कल शुक्रवार को होने कार्यक्रम में ये गांव योजना के लिए 11 बजे असालतगंज, 12 बजे कहिंजरी, 01 बजे मलगांव, 2 बजे बिरिया , गढ़ेवा, 02ः30 बजे शाहपुर, 04 बजे मंगलपुर।