Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री कुशवाहा सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की धूम

श्री कुशवाहा सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की धूम

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। श्री कुशवाहा सेवा समिति द्वारा आगरा रोड स्थित एम.जी. पाॅलीटैक्निक कालेज के पीछे प्रेमरघु आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज में श्री कुशवाहा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमंे 21 जोड़ों को परिणय सूत्रों में बाँधा गया। समारोह का उद्घाटन पूर्व सांसद आंवला व पूर्व राज्य मंत्री व सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मौर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कुशवाहा समाज दिल्ली के अध्यक्ष उमाशंकर कुशवाहा थे। नोयडा प्राधिकरण इं. डी.एस. कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा, पुरदिलनगर के पूर्व चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश व लवकुश की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित किया। विशिष्ट अतिथि मुरसान चैयरमेन रजनेश कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ के पूर्व अध्यक्ष गोकुलचन्द्र कुशवाहा व अमर सिंह कुशवाहा ममौता कलां, श्री कुशवाहा समाज सेवा समिति सासनी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। बारात 21 दूल्हों से सजी हुई नयाबाग चकलेश्वर से आगरा रोड से होती हुई एम.जी. पाॅलीटैक्निक के पीछे प्रेमरघु आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज पर पहंुची। समिति के पदाधिकारियों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन में दूल्हा व दुल्हनों ने एक दूसरे को वरमाला डालीं। फेरे आदि की रस्म पूरी होने के बाद सभी बारातियों को भोजन कराकर दान दहेज के साथ विदा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष व पे्रमरघु आयुर्वेदिक मेडीकल कालेज के प्रबन्धक डा. पी. पी. सिंह, कोषाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, महामंत्री महीपाल सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष हरप्रसाद कुशवाहा, मंत्री रविन्द्र पाल सिंह, सुखदेव उर्फ एमपी, उमेश कातिब की अहम भूमिका रही।
विवाह समारोह को रघुवीर सिंह कुशवाहा, शकुन्तला कुशवाहा, डाॅ. आर. के. सिंह, डाॅ. मीनेश कुशवाहा, डा. शिवकुमार, डा. आर. एन. सिंह, वीर बहादुर, रामस्वरूप ज्वैलर्स, शिशुपाल सिंह कुशवाहा, शंकरलाल कुशवाहा, मुकेश कुमार, डा. शिवकुमार, डा. अभिनव राज, भुवनेश सिंह, पुनीत सिंह, सतेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, प्रतीक कुशवाहा आदि ने सफल बनाने में सहयोग दिया। समारोह की अध्यक्षता कुशवाहा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट सासनी के अध्यक्ष सोनपाल संह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का संचालन चित्रकार थानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट) व नंदलाल निरंकारी ने संयुक्त रूप से किया।
परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों में कु. कमलेश पुत्री भजनलाल ग्रेटर नोयडा संग खेमसिंह पुत्र धनीराम पिढ़ौरा आगरा, कु. देवकी कुमारी पुत्री बसन्तलाल कोड़ियागंज संग अजय पुत्र हुकम सिंह ततारपुर, कु. पूनम कुमारी पुत्री चैनपुरा विजयगढ़ संग सौरभ कुमार पुत्र सोनपाल सिंह सहपऊ, नीलम कुमारी पुत्री शान्तीस्वरूप हसनगढ़ संग नितिन कुमार पुत्र राधेश्याम निजामपुर, मधु कुमारी पुत्री रूमाल सिंह हबीपुर संग लक्ष्मण पुत्र सुरेशचन्द कैमार, गीता पुत्री चतुरीसिंह हाथरस संग सतीश कुमार पुत्र भगवानसिंह कोटा हाथरस, विशाका पुत्री दिवारीलाल गांव असुआ संग चन्दन सिंह पुत्र नत्थीसिंह गांव हडौली, गायत्री पुत्री स्व. मूलचन्द हाथरस संग सुबोध कुमार पुत्र बाबूराम फिरोजाबाद, कृष्णा पुत्री भगवती प्रसाद शिवपुरी छतारी संग रवेन्द्र कुमार पुत्र विजेन्द्र सिंह गंगीरी, खुशबू पुत्री भगवती प्रसाद शिवपुरी छतारी संग सत्यदेव पुत्र विजेन्द्र सिंह गांव रतरोई,़ अभीका पुत्री रामदास गांव गणेशपुर संग संजय पुत्र महीपाल ऐंहन, पूजा (सुमन) पुत्री प्रभुदयाल हाथरस संग लाखन सिंह पुत्र संतोषी नगला लालदास आगरा, कु. रिंकी पुत्री रमेशचन्द गांव जिन्दपट्टी बिसाना संग कैलाश पुत्र जीवाराम अईयापुर खुर्द हाथरस, सावित्री कुशवाहा पुत्री हरीशचन्द कुशवाहा नगर हाथरस संग लोकेश पुत्र करनसिंह बुलन्दशहर, ज्योति पुत्री ओमप्रकाश सिराव संग सत्यप्रकाश पुत्र रामकिशोर मौ. विक्रान्तनगर हाथरस, मधु पुत्री ओमप्रकाश गांव सिराव संग मुकेश कुमार पुत्र स्व. भीकमसिंह नगला बीरीसहाय, गीता पुत्री लक्ष्मनसिंह गिजरौली संग प्रेमसिंह पुत्र केशवसिंह कुरसण्डा, यशोदा पुत्री स्व. कैलाशचन्द नौरंगाबाद संग बन्टी कुमार पुत्र रामबाबू विक्रान्त नगर, लक्ष्मी कुमारी पुत्री किशनलाल जरैया संग दयाशंकर पुत्र कमलेश चित्तरपुर, भागवती पुत्री हुकमसिंह ततारपुर संग शिवचरन पुत्र नाथूराम फिरोजाबाद, रजनी पुत्री प्रहलादसिंह तरफरा रोड हाथरस संग सतेन्द्र कुमार पुत्र केशवदेव छतारी शामिल थे।