Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 21 अप्रैल को होगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षत्रियों का विशाल प्रदर्शन

21 अप्रैल को होगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षत्रियों का विशाल प्रदर्शन

वार्ता के दौरान जानकारी देते हुये महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दलवीर सिंह तौमर।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री दलवीर सिंह तौमर ने मीडिया से वार्ता में दी जानकारी कहा-आरक्षण के विरोधी नहीं हम लेकिन जिसे जरूरत है उसे मिलना चाहिये
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दलवीर सिंह तौमर ने वार्ता के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश (बृज क्षेत्र) के क्षत्रियों का फिरोजाबाद में विशाल प्रदर्शन होगा। बृज क्षेत्र द्वारा इस दिन सुबह 11 बजे क्षत्रिय गर्जना रैली का आयोजन गांधी पार्क चैराहा स्थित पालीवाल आॅडीटोरियम में किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज आरक्षण्एा का विरोधी नहीं है लेकिन आरक्षण उन्हें मिलना चाहिये जिन्हें आरक्षण की वास्तविक आवश्यकता है। एक करोड़ की गाड़ी में चलने वाला दलित आरक्षण का हकदार है लेकिन झोपड़ी में निवास करने वाला गरीब इसका हकदान नहीं है। गांव और पिछड़े जाति विशेष में नहीं होते हैं। सभी जातियों में होते हैं उन गरीबों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिये। जिससे अमीरी एवं गरीबी की खाई को पाटा जा सके। इन्हीं सब मुद्दों पर एक राय बनाने के उद्देश्य से पश्चिमी उप्र का क्षत्रिय समाज 27 अप्रैल को फिरोजाबाद में एकत्रित होगा और आगे की रणनीति तय करेगा। साथ ही कहा कि इतिहास गवाह है क्षत्रियों ने सभी जातियों के सम्मान और स्वाभिमान के लिये संघर्ष किया है। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद प्रतापगढ़ कु. हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, नव निर्वाचित राज्यसभा संसद विजयपाल सिंह, श्रीमती स्वाति सिंह मंत्री उप्र सरकार, सरिता भदौरिया विधायक इटावा, रामप्रताप सिंह चैहान विधायक एत्मादपुर, दयाशंकर सिंह भी प्रमुख रूप से भाग लेंगे। समाज के उन लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा जिन लोगों ने विशेष क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वार्ता के दौरान भंवर सिंह चैहान प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रीत कुमार सिंह प्रदेश महामंत्री, टीपी सिंह प्रदेश संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, विवेक चैहान जिला महामंत्री, मनोज चन्देल बाबा आदि मौजूद रहे।