Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम टैक्स विभाग में हंगामा

नगर निगम टैक्स विभाग में हंगामा

आरोप-टैक्स विभाग में छकौड़ी लाल ने मांगे थे पांच हजार रूपये
मारपीट दो लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र नगर निगम में एक कर्मचारी द्वारा टैक्स जमा करने आये एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वाले कर्मचारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण उपचार कराया।
नगर निगम के टैक्स कार्यालय में मंगलवार की दोपहर अचानक जोर-जोर से मारपीट की आबाज आने लगी। जिसको सुनकर नगर निगम में हडकम्प मच गया। देखते ही देखते कर्मचारियों ने बाहर से गेट लगा दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगो को पकड लिया। जिसमें एक युवक लहु-लुहान हालत में था। दूसरे के पास लाईसेन्सी रिवाल्वर लगी थी। पुलिस दोनो लोगो को पकड कर थाने लग गयी। बात में पता चला कि घायल युवक 30 वर्षीय दिनेश प्रताप सिंह पुत्र विश्राम सिंह निवासी रानी नगर अपने साथी विनोद पुत्र यादराम के साथ नगर निगम में हाउस टैक्स जमा कराने आया था। जहां टैक्स विभाग में बैठे छकौडी नामक कर्मचारी ने उससे पांच हजार रूपये अतिरिक्त चार्ज लेने की बात कही। जिसको लेकर दोनो लोगो के मध्य कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते नगर निगम में हंगामा के साथ मारपीट शुरू हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो लोगों को पकड़ कर थाने ले गयी। जहां घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण उपचार कराया। घायल ने नगर निगम कर्मचारी छकौड़ी के खिलाफ पांच हजार की घूस मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।