Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी

संदिग्ध हालत में महिला आग से झुलसी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना पचोखरा क्षेत्र देवखेड़ा रोड पर एक महिला खाना बनाते समय संदिग्घ हालत में आग से झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना पचोखरा क्षेत्र देवखेडा रोड निवासी सोनू की 20 वर्षीय पत्नी शशि आज सुबह अपने घर पर खाना बना रही थी। उसी दौरान संदिग्ध हालत में उसके कपडों मे आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गयी। शशि के शरीर से आग की लपटें को उठता देख परिजनों में हडकम्प मच गया। आग से बचाने के बाद महिला को उसके ससुर किताब सिंह द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।