Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 29 मई को पुनः नगर निगम आकर सुनेगी समस्याएं जिलाधिकारी

29 मई को पुनः नगर निगम आकर सुनेगी समस्याएं जिलाधिकारी

डीएम नेहा शर्मा नगर निगम में पार्षदों की समस्यायें सुनते हुये।

नगर निगम पहुचकर जिलाधिकारी ने पार्षदों की समस्यो को सुना
मंगलवार वाजार लगाने के लिए गोपाल आश्रम के पीछे खत्त का किया जा सकता है विचार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा बुधवार की दोपहर नगर निगम पहुच कर पार्षदों अधिकारियों के बीच बैठ कर समस्याओं को सुना उसके बाद पार्षदों की समस्यों के साथ जनता की समस्यों को ध्यान मे रखते हुए शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने के लिए नगर आयुक्त का निर्देश दिये। उसके बाद आगमी 29 मई को पुनः पार्षदों जनता की समस्यों को सुनने के लिए नगर निगम पहुचेगी।
बुधवार की दोपहर अचानक जिलाधिकारी नेहा शर्मा नगर मजिस्ट्रेट के साथ नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार के आफिस में पहुच गयी। जहां पूर्व से ही कुछ पार्षदों के मध्य नगर आयुक्त समस्यों पर चर्चा कर रहे थे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा को अचानक नगर निगम में देख अधिकारियों के होश उड गये। जहां पार्षदों ने जिलाधिकारी के सामने रमजान, पुरूषोतत्म मास के चलते शहर की साफ-सफाई के साथ पानी की समस्या को गहराई के साथ रखा। पानी की समस्यों को गम्भीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि रमजान के महिला के साथ भीषणगर्म में पानी की समस्या शहर में काफी है। जिसको शीघ्र निस्तारण किया जाये। उसके बाद पार्षद पति कृष्णमुरारी अग्रवाल ने एक समस्यों को जिलाधिकारी को बताया कि नगर की मेयर मेरा मै मेरे के आधार पर कार्य कर रही है। वह गैर पार्टी के लोगो को तो दूर अपने लोगो की नही सुन रही है। अपने मन से सभी कार्य करा रही है। विगत कुछ समय पूर्व शहर का रोशन करने के लिए तीन हजार नई लाइटें आयी थी। जिसमें से 15 सो लाइटों को कही भी पता नही चल रहा है। उसके बाद शहर में एक पोल पर पाॅच-पाॅच कुछ गलियों में अंधकार है। पार्षद पूनम शर्मा ने भी अपनी वार्ड की समस्यों को जिलाधिकारी के सामने रखा। उर्दू नगर की समस्या को रमजान के चलते शीघ्र निस्तारण करने की बात जिलाधिकारी द्वारा की गयी। बार्ड न0 37 के पार्षद विजय शर्मा ने शहर के बीचों बीच बने गाॅधी पार्क स्थित जर्जर पडे शौचालय को आधुनिक बनाने की बात जिलाधिकारी से कही, उसके बाद पुल के नीचे लगने वाले मंगलवार को मुद्दा उठने पर वार्ड नम्बर नौ के पार्षद प्रेमचन्द्र शंखवार ने गोपाल आश्रम के पीछे पडी खत्ते की जमीन पर मंगलबाजार लगाने की बात कही। जिससे नगर निगम को आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। जिससे नगर निगम का आय का सादन बनेगी। वही कुछ लोगो ने शहर में टैंकरों से पानी भेजने वाले कृष्णा गोपाल की भी शिकायत पार्षदों ने जोर-शोर के साथ उठायी। जनता की समस्या को सुनने के बाद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार से शीघ्र निस्तारण की बात कही। साथ ही 29 मई को पुनः पार्षदों के साथ बैठकर समस्याओं को सुनने का आश्वासन देकर गयी।