Tuesday, June 10, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बैठक

महिला सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बैठक

कानपुर नगर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक रविवार को दर्शनपुरवा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं. कौशल किशोर अवस्थी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव देश का नेतृत्व किया है, लेकिन वर्तमान समय में वह राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। चुनावों के समय सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उन्हें भुला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज राजनीतिक दलों के मोह से बाहर नहीं आएगा, तब तक उसका विकास संभव नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने बताया कि परिषद की ओर से प्रत्येक मंडल स्तर पर ब्राह्मण चिकित्सा सम्मेलन एवं हर जिले में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में पहला ब्राह्मण महिला सम्मेलन आगामी 13 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। बैठक में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से संजय अवस्थी, अंजली तिवारी, शशि शुक्ला, सुरुचि पांडेय, निधि पांडेय, शुभ्रा अवस्थी, प्रीति अवस्थी, रेनू बाजपेयी, शिप्रा मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।