Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला ने पति सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर

महिला ने पति सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर निवासी एक विवाहिता ने मायका पक्ष के साथ मिलकर पति व ससुराल के लोगो पर अतिरिक्त दहेज अभद्रता करते हुए घर से निकालने की तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर निवासी विकास उर्फ चन्द्रमोहन की पत्नी 23 वर्षीय गुलशन ने आज दोपहर अपने पिता गंगाराम निवासी शेखपुर थाना रामगढ़ के साथ थाने में पति सास देबर ननद के खिलाफ मारपीट करने घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पीड़िता का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना किया गया। वही पीड़ित महिला के पिता ने बताया कि उसकी सास का चरित्र खराब है। उक्त लोगो को एक अधिवाक्ता भडकाने का कार्य करता है। पूर्व में भी थाने में विवाहिता के खिलाफ गलत तहरीर भी दी है।