Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी घोषित

वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी घोषित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। वैश्य एकता परिषद की बैठक सुमित वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान सिटी प्लाजा सादाबाद गेट पर श्रीमती बीना गुप्ता एड. की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री रवि प्रकाश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय बंटी भैया एवं प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता थे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। बैठक में संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए आगामी कार्यक्रमों की योजना हेतु मंथन चला तथा पिछले कामों की समीक्षा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता के निर्देश पर सुमित वाष्र्णेय को मुख्य शाखा का जिला अध्यक्ष, अंकुर अग्रवाल को जिला प्रधान, कमलेश बंसल को महामंत्री,संजय कुमार अग्रवाल को कोषााध्यक्ष, जिला मंत्री राजीव मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर वार्ष्णेय एवं शुभम एलानी को मीडिया प्रभारी तथा शहर अध्यक्ष जितेंद्र प्रधान को बनाया गया है। युवा जिला अध्यक्ष पद पर विशाल गुप्ता को पुनः बनाया गया है। आदर्श माहेश्वरी को प्रधानमंत्री रवि वाष्र्णेय कोषाध्यक्ष, जितेश तायल को उपाध्यक्ष तथा युवा का शहराध्यक्ष अमन वार्ष्णेय को बनाया गया।
महिला कमेटी में बीना गुप्ता एड. को प्रदेश सचिव, रिचा गुप्ता को मंडल अध्यक्ष,अखिलेश गुप्ता को महिला विंग का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अतिथि रवि प्रकाश अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा की कि वह अपने अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। वैश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में शामिल होकर व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ेंगे और संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंगे। अंत में चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित वार्ष्णेय ने बताया कि कल 8 जून को जय डोनाल्ड रेस्टोरेंट अलीगढ़ रोड पर शाम 6 बजे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री रवि प्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय बंटी भैया, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल आदि मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे।