Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से पति-पत्नी झुलसेः रैफर

आग से पति-पत्नी झुलसेः रैफर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढी बलना में आज खाना बनाते समय एक गर्भवती महिला आग से झुलस गई तथा उसे बचाने के प्रयास में उसका पति भी झुलस गया।
बताया जाता है गांव गढी बलना निवासी करीब 21 वर्षीय महिला श्रीमती माया पत्नी राहुल आज अपने घर पर गैस पर खाना बना रही थी तभी अचानक वह आग की चपेट में आ गई और उसकी चीखें सुनकर उसका करीब 25 वर्षीय पति राहुल पुत्र बसन्तलाल उसे बचाने को दौडा और आग बुझाने के प्रयास में वह भी बुरी तरह से झुलस गया। दोनों को तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया है। महिला 7 माह की गर्भवती बतायी जाती है।