फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति समाज सेवा के साथ शिक्षा जगत में कार्य करते हुए विगत कुछ दिनों से गौ सेवा का कार्य भी करने लगी है। जिसके चलते विगत कुछ दिन पूर्व गौ पौष्टिक सब्जियां खिलाकर पूजन करते हुए शुभ कार्य किया था। इसी क्रम में आज पोष्टिक आहार सलाद के साथ गायों के लिए भीषण गर्म से बचने के लिए आधा दर्जन पंखे में गौशाला में दान दिये है।
मंगलवार की दोपहर राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अनीस अग्रवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता राष्ट्रीय, सचिव दिनेश यादव की टीम द्वारा आर्य नगर स्थित गौशाला में आधा दर्जन पंखे, लगभग 100 टोकरी पोष्टिक आहार सलाद गायों को खिलाकर सेवा कार्य किया। इस मौके पर मनीष गुप्ता के कहा कि हमारे पूर्वज हमेशा से गायों की सेवा करते रहे है। हर सनातन परिवार में पहली रोटी गाय के लिए देना कहा गया है। गाय रूप में कोटी देवता वास करते है। उनकी सेवा करना भी हम लोगो को अधिकार बनता है। हर व्यक्ति जीव को गाय की सेवा करनी चाहिये। इस मौके पर अनूप भदौरिया, पवन झा, प्रिया अग्रवाल, प्रिया यादव, सौरभ पोरवाल, हरिओम, दीपक गौरव आदि लोग मौजूद रहे।