Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई-बहन को चाकू मार कर किया घायल

छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई-बहन को चाकू मार कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के कटैना हर्षा में छेडछाड का विरोध करने पर भाई-बहन को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल भाई बहन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। गम्भीर रूप से घायल भाई को आगरा भेजा गया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव कटैना हर्षा निवासी सुरेशचन्द्र की 25 वर्षीय पुत्री प्रियंका अपने घर से शौच क्रिया के लिए गांव से बाहर खेत पर गयी थी। उसी दौरान गांव के ही सुनील नामक युवक ने उसकी बुरी नियत से दबोच लिया। उसी समय युवती की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई शीलू भी मौके पर पहुंच गया। जहां सुनील ने प्रियंका पर चाकू से बार कर दिया। बहन को बचाते समय शीलू को भी सुनील ने कई चाकू मार कर घायल कर दिया। जिससे शीलू गम्भीर घायल हो गया। घायल भाई-बहनों को उसकी माॅ परिजनों की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां दोनो को प्राथमिक उपचार किया गया। शीलू की हालत नाजुक होने के कारण आगरा भेजा गया। उक्त मामले में पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनो लोगो को उपचार कराया जा रहा है। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। आरोपी मौके से भाग निकला है। जिसकी तलाश की जा रही है।