Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फाॅसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

फाॅसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

फ़िरोज़ाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला गंज में परिवारिक कलह के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखा गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला गंज निवासी प्रदीप यादव की 25 वर्षीय पत्नी शिवानी ने आज दोपहर परिवारिक कलह के चलते अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई। जब शिवानी कमरे से काफी देर तक बाहर नही निकली। पति ने अंदर जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गयी। क्योंकि शिवानी का शव फंदे पर झूल रहा था। परिजनों की रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगो के साथ सपा नेता पप्पू यादव भी मौके पर पहुंच गये। परिजन जीवित होने की आश लेकर जिला अस्पताल लाये जहां उनको निराशा हाथ लगी। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन में रखा गया। परिजनों ने घटना की जानकारी मायका पक्ष के लोगो को भी फोन द्वारा दी है। मृतका के साथ जिला अस्पताल आये लोगो ने बताया कि शिवानी की शादी 2013 में हुई थी जिसके दो मासूम बच्चे हैं हाल में ही एक बच्ची को जन्म दिया था जो कि अभी लगभग छः माह की है। जिला अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा घटना की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर को फोन द्वारा दी। प्रभारी निरीक्षण ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर नही दी है। तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।