Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम की मेयर ने ईदगाह स्थल को सजवाया दुल्हन की तरह

नगर निगम की मेयर ने ईदगाह स्थल को सजवाया दुल्हन की तरह

नगर निगम के कैम्प में मौजूद डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी राहुल यादवेन्दु, मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार।

अमन चैन की दुआ करते हुए सम्पन्न हुई ईद की नमाज
जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस की चौकसी दिखी सर्तक
शिकोहाबाद, सिरसागंज में भी दिखा ईद का उत्साह
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शनिवार की सुबह ईदगाह के साथ शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गयी। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ समाज सेवियों ने कैम्प लगाकर ईद की शुभकामनाये गले मिलकर लोगो को दी। सुबह से ही गाॅधी पार्क स्थित ईदगाह पर नवाजियों को हुजूम लगाना शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में नमाजियों ने शान्ति सौहार्द्र के साथ ईद की नमाज को अता किया। पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम ने ईदगाह के साथ शहर में कडी सुरक्षा के साथ साफ-सफाई पर ध्यान रखा। शनिवार को इस्लाम धर्म के पवित्र माह रमजान के अन्तिम दिन ईद की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों के साथ ईदगाह में पढ़ी गयी। ईदगाह स्थल पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के साथ राजनेता, हिन्द एकत्रित हुए ईद की नमाज मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा शान्ति और सौहार्द्र के साथ अमन शान्ति के लिए अल्ला से दुआ करते हुए अता की। उसके बाद गाॅधी पार्क पर लगे राजनेताओं के कैम्पों में एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। नगर निगम के कैम्प में जिलाधिकारी नेहा शर्मा महापौर नूतन राठौर के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी एसपी नगर राजेश कुमार सिंह सीओ नगर डा अरूण कुमार के साथ कई थानों का फोर्स फायर बिगे्रट की गाडी के साथ नगर निगम के कर्मचारी व्यवस्यों देख रहे थे। कैम्प में पहुच कर लोगो ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा, महापौर द्वारा नवाजियों को ईद की शुभकामनाये दी। वही समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव अपने समर्थकों के साथ हर कैम्प पर जा-जाकर लोगो के गले मिलकर ईद की हार्दिक बधाई दी। वही भाजपा के नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, शिवमोहन श्रोति, मोतीलाल राजपूत, अंकित तिवारी, काॅगं्रेस कैम्पस में गुलाम जिलानी , प्रकाश निधि गर्ग, हरीशंकर तिवारी, के साथ साथ सतीशचन्द्र अग्रवाल नेताजी, समाजवादी पार्टी के राजनरायन मुन्ना, नीरज यादव आर्दश धन्नू, वही अलग कैम्प लगाकर सिरसागंज विधायक हरिओम यादव , अजीम भाई, बसपा नेताओं द्वारा भी कैम्प लगाया गया। जिसमें खालिद नसीर के साथ आसिफ नसीर आदि लोग भी एक दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनायें दे रहे थे। इण्डियन मुस्लिम लीग के प्रदेश उपाध्यक्ष राहत अफरोज ने भी कैम्प लगाकर ईद की शुभकामनायें दीं।
शिकोहाबाद में भी अल्लाह की इवादत में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह पर नमाज अदा की। देश में अमन चैन और सभी के कल्याण के लिए अल्लाह ताला से दुआ की। नगर की गिहार कॉलोनी स्थिति ईदगाह पर शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से मुस्लिम समाज के लोगों का आना शुरू हो गया। आठ बजे तक पूरा ईदगाह परिसर फुल हो गया। उसके बाद नमाजी ईदगाह को जाने वाले रास्ते और इदगाह से आजाद पेंटर वाली गली को जाने वाले रास्ते पर कतारबद्ध होकर बैठते गए। जामा मस्जिद के ते इमाम बलीउद्दीन ने जैसे ही नमाज अता की तो अल्लाह की इवादत में हजारों सिर झुक गए। सभी ने अल्ला ताला से देश की अमन शांति के साथ ही तरक्की की दुआ की। सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ रहने की अपील की। इस अवसर पर नमाज अता करा रहे इमाम साहब ने पालिकाध्यक्ष पति अब्दुल वाहिद के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करने के लिए कहा। ईद की व्यवस्था की देख रेख की जिम्मेदारी एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव ने सुबह छह बजे तक पूरे बाजार में सफाई कराने के साथ ही चूना छिड़काव कराया। नारायण तिराहा पर रंगोली सजबाई। सफाई व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद देख नमाजियों ने प्रशासन को हार्दिक बधाई दी।
सिरसागंज में एक माह के रमजान के पवित्र माह के बाद मुसलमानों को तोहफे के रूप में मिली ईद गुरूवार को नगर सिरसागंज में बडे़ ही हर्षाैल्लास वातावरण में मनाई गई। हिन्दू हो या मुस्लिम सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन भी नगर में चैकन्ना नजर आया। पालिका प्रशासन के द्वारा भी नगर में आवारा घूमने वाले जानवरों को बंद कर सफाई व्यवस्था बेहतर कराई गई। ईद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पहले ही पूर्ण कर लीं थी। चाहे पालिका प्रशासन हो या पुलिस प्रशासन सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी अजय चैहान व थाना प्रभारी फूल सिंह सुबह से ही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। नगर के हर चैराहे पर पुलिस की पिकेट तैनात रहीं और पालिका प्रशासन ने भी नगर में आवारा घूमने वाले जानवरों को बंद करवा, नगर की सफाई व्यवस्था में चार चांद लगा दिए। प्रातः से ही मुस्लिम अपने घरों में से निकलकर इटावा रोड स्थित ईदगाह करबला पर एकत्रित होने लगे जैसे ही ग्यारह बजे वैसे ही हाफिज कारी सलीम साहब ने नमाज अता कराई। कुछ समय बाद जामा मस्जिद पर भी नमाज शुरू हो गई। सभी मुस्लिम भाईयों ने अमन चैन की दुआ मांगते हुए एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। हिंदू भाईयों ने भी मुस्लिम भाईयों के साथ मिलकर ईद को मनाया तो छोटे छोटे बच्चे भी गले मिल एक दूसरे को हैपी ईद बोलते नजर आये। ईदगाह स्थल पर सपा खेमे में विजय प्रताप, रामसेवक यादव, गयाप्रसाद सोमेश, ठा. प्रदीप सिंह, विजेंद्र ठेकदार, सुनील यादव व भाजपा खेमे में चैयरमेन सोनी शिवहरे, रिंकू राना व सभासदों में लाल मोहम्मद, इमरान व जायद अली उपस्थित थे।

यातायात व्यवस्था को दुस्स्त रखने का कार्य किया ट्रैफिक पुलिस ने
फिरोजाबाद। ईद की नमाज के दौरान जहाॅ पुलिस प्रशासन पेनी नजर रखे हुई थी कि किसी भी प्रकार का नवाजियों को विवधान न हो सके। उन्ही यातायात पुलिस भी सुबह से ही रोडबेज बस स्टैण्ड से लेकर स्टेशन रोड नालबन्द चैराहा, गाॅधी पार्क का पीछे का रास्ता, सदर बाजार के मुख्य चौराहा पर नजर गडाये वाहनों को रोकने में लगी हुई थी। ईद के समय स्टेशन रोड करबला की पुलिया के बाद गांधी पार्क की ओर किसी भी वाहन का प्रवेश नही होने दिया। बस स्टैण्ड पर तो पुलिस की सुरक्षा देख येसे लग रहा था कि शहर के अन्दर प्रवेश करना किसी खतरे से खाली नही हो।