Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गंगा दशहरा आज श्रद्धालू लगायेगें यमुना नदी में सुबह से ही डूबकी

गंगा दशहरा आज श्रद्धालू लगायेगें यमुना नदी में सुबह से ही डूबकी

सुबह से सांय तक जनपद में आकाश में उड़ेगी पतंग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गंगा दशहरा के पार्वन पर्व पर यमुना नदी के किनारे बने मन्दिरों को रंगाई पुताई करते हुए सजाया गया। वही पसीना वाले हनुमान मन्दिर पर गंगा दशहरा पर लगेगा मेला, आयोजकों ने कहा कि रात्रि में होगे संस्कृतिक कार्यक्रम, हर वर्ष की तहर जगह-जगह मीठे जल की प्याऊ के साथ सत्तु का वितरण किया जायेगा।
भारतीय संस्कृति में गंगा दशहरा का एक अलग महत्व मना गया है। इस दिन गंगा स्नान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। नगर में पतंग उडाने की परम्परा होती है। हिन्दू -मुस्लिम दोना धर्म मिलकर इस पर्व पर पतंग उडाने का आनन्द लेते है। गंगा दशहरा पर्व शुक्रवार को मनाया जायेगा। इस के लिए यमुना नदी पर स्नान करने वाले के लिए सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की गयी है। मन्दिरों को सजया गया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। सुबह होते ही लोग यमुना नदी के लिए प्रस्थान करेगे। उनके लिए भीषण गर्मी में मीठे शीतल जल की प्याऊ के साथ सत्तू का भी वितरण किया जायेगा। रात्रि सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्थ्या के साथ मार्ग पर नगर निगम द्वारा रोशनी के साथ पीने के पानी की भी व्यवस्था की गयी है।