Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर के न पहुंचने पर नगर विधायक ने भूमि पूजन कार्यक्रम शनिवार के लिए टाला

महापौर के न पहुंचने पर नगर विधायक ने भूमि पूजन कार्यक्रम शनिवार के लिए टाला

नगर निगम के सभी कार्य मेयर की देखरेख में होने चाहिये- नगर विधायक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। महापौर नूतन राठौर के भूमि पूजन कार्यक्रम में न पहुंचने पर नगर विधायक मनीष असीजा ने जनता के सामने कहा कि मेयर के बिना भूमि पूजन आज नही होगा। उनके आने पर शनिवार को किया जायेगा।
बताते चले कि आज नगर निगम के वार्ड नगला विश्नू क्षेत्र दतौजी खुर्द में नवीन टयूवैल निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय पार्षद राकेश यादव द्वारा रखा गया था। जिसमें नगर विधायक मनीष असीजा महापौर नूतन राठौर को मिलकर भूमि पूजन करना था। शुक्रवार की दोपहर नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारी एम एल हक, जेई पीके सिंह ने पार्षद राकेश यादव के साथ भूमि पूजन स्थान पर पहुच गये। जहां मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा भी पहुंच गयें। पता चला कि नगर निगम की महापौर नूतन राठौर नही पहुची है नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि पार्षद द्वारा सूचना सभी को दी गयी थी। फोन पर महापौर को बुलाने के लिए कहा गया लेकिन किसी कार्यवस वह नही पहुंच सकी। तो नगर विधायक ने फोन पर महापौर से बात करते हुए कार्यक्रम को स्थगित करते हुए शनिवार की सुबह आठ बजे टयूबैल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जायेगा। यह कहते हुए वहां से चल दिये उन्होने कहा कि महापौर का सम्मान करना हम सभी लोगों का अधिकार है। नगर निगम के कार्य का शुभारम्भ उनकी देख रेख में ही होना चाहिये।