Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिव्यांगजन पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर करें जमा

दिव्यांगजन पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर करें जमा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रत्येक वर्ष विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार धनराशि 5000/- से बढ़ाकर रू0 25000/- कर दी गयी है। निम्नानुसार 12 श्रेणियों की पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव एक सप्ताह के अन्दर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमरा नंबर 105 विकास भवन माती में जमा करा दे ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में प्रदान किये जाने हेतु दिव्यांगता की विभिन्न श्रेणियों दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांग के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्व प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजनके निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजनों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातारण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने दी है।