Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वच्छता सर्वेक्षण में शिकोहाबाद पालिका जिले में प्रथम

स्वच्छता सर्वेक्षण में शिकोहाबाद पालिका जिले में प्रथम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारत सरकार द्वारा पूरे देश की नगर निगम एवं नगर पालिकाओं का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया था। शिकोहाबाद नगर पालिका को रेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि आगरा मंडल में दूसरा और प्रदेश में नौ वां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर २९२ वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सम्मान में नगर पालिका के साथ नगरवासियों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
भारत सरकार ने स्वच्छता मिशन के तहत पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया था। इसके लिए विभिन्न मानकों को तय किए गए थे। जिसकी स्वच्छता कमेटी ने विभिन्न मानकों पर निरीक्षण कर केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी रिपोर्टों के आने के बाद इसका मूल्यांकन किया गया। जो परिणाम आया उसमें शिकोहाबाद नगर पालिका को जिले में प्रथम और मंडल में दूसरा स्थान मिला है। पालिका को मिले इस सम्मान में शिकोहाबाद के निवासियों से लेकर इस पूरे अभियान में जुटीं नगर पालिका की अध्यक्षा मुमताज बेगम, सभासद, पालिका के अधिकारी और कर्मचारी, ,मीडिया बंधुओं, सामाजिक संगठन, एनजीओ, विद्यालयों के स्टाफ, छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा है। पालिकाध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसका पूरा श्रेय स्वच्छता अभियान में जिलाधिकारी नेहा शर्मा की सकारात्मक भूमिका, कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को जाता है। इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव और पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने आगामी वर्ष में पालिका मंडल और प्रदेश स्तर पर अच्छा स्थान प्राप्त करने के लिए सभी से सहयोग व मार्गदर्शन देने के लिए अपील की है।