Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कैची बरामद

हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कैची बरामद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला जलुआ में १५ दिन पूर्व प्रेमी के साथ मिल कर एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से कैंची से गोद कर हत्या कर दी और शव गांव के बाहर बोरे में बंद कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त कैंची गांव के बाहर झाड़ियों से बरामद कर जेल भेज दिया।
नगला जलुआ निवासी सुनील पुत्र मेवाराम की आठ जून की रात बेरहमी से हत्या कर दी और शव गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ियों में फेंक दिया। सुनील की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी अंशिका उर्फ अनुष्का को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनुष्का से पूछताछ में उसने अपने प्रेमी शम्मी पुत्र राज कुमार निवासी कटौरा बुजुर्ग का नाम बताया। पुलिस उसे गिरफ्तार करती उससे पूर्व शम्मी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आला कत्ल बरामद करने के लिए शम्मी को न्यायालय से चार घंटे की रिमांड पर लिया था। पुलिस आरोपी को लेकर गांव पहुंची और उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त कैंची और एक डंडा बरामद कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे शम्मी और अनुष्का के अवैध संबंध थे। सुनील ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद सुनील आक्रोशित होकर शम्मी से झगड़ा करने लगा। इस पर शम्मी और अनुष्का ने मिल कर उसकी हत्या कर दी और बोरे में भरकर शव गांव के बाहर फेंक दिया। उसने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद रात में ही भाग गया था।