Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनता ने अधिकारी को दौडाया, अधिकारी ने दी थाना में तहरीर

जनता ने अधिकारी को दौडाया, अधिकारी ने दी थाना में तहरीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद नगर में सोमवार सायं सात बजे के करीब एक अधिकारी ने एटा तिराह पर निरीक्षण किया। जिस पर जनता ने सुविधा शुल्क मांगने को लेकर दौडा दिया। जिस पर अधिकारी ने भागकर अपनी जान बचाई। इस सम्बन्ध में अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है।
सोमवार सायं मैनपुरी तिराहा स्थिति रिज काॅॅटेज होटल पर खाद्य विभाग में तैनात अधिकारी रविभान सिह पहुॅचे। जहाॅ पर अधिकारी ने होटल स्वामी से रजिस्ट्रेशन और अन्य कागजात दिखाने के लिए कहा। थोडी ही देर में आस -पास के लोग भी एकत्रित हो गयी। जिस पर जनता आक्रोशित हो गयी। यहाॅ तक कि अधिकारी को दौडाया। अधिकारी ने किसी प्रकार से अपनी जान भागकर बचाई। इस सम्बन्ध मंे सुरक्षा अधिकारी ने थाना में राजीव गुप्ता, रिजवान, जावेद, रफत, शरीफ सहित 10-15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि निरीक्षण के दौरान निरीक्षण रिपोर्ट व सरकारी कार्य में बाधा डालना शामिल है। इस सम्बन्ध में राजीव गुप्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली जब हम मौके पर पहुॅचे तो अधिकारी ने 20 हजार रूपये की माॅग करने लगे। जब कि जनता ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। यह सभी आरोप झूठे है। वही थाना प्रभारी प्रशासन जनवेद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर आ गयी है। जाॅच की जा रही है। जाॅच में जो भी दोषी पाया जायेगा। उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।