Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने लगाया फंदा

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने लगाया फंदा

युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। युवक के मना करने पर भी पत्नी मायके चली गई थी। युवक की एक साल पहले शादी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना नगलासिंघी क्षेत्र के गांव ठार छिद्दा निवासी 35 वर्षीय मनोज उर्फ टीटू पुत्र नौबतराम का आए दिन शराब को लेकर पत्नी रीना से विवाद होता था। बुधवार को मनोज की ससुराल गांव बासठ, फूलबाड़ी थाना दक्षिण फीरोजाबाद में कथा का आयोजन था। शाम को पत्नी मायके जा रही थी, तभी मनोज शराब पीकर घर आ गया। जिसे लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी के मायके जाने के बाद देर रात्रि की शराब का दौर चलता रहा। दो बजे के बाद मनोज ने घर में छत रोकने को लगाई गई लोहे की रॉड पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिजन उसे जगाने पहुंचे। शव को फंदे पर झूलता देख परिजनों की चीख निकल गई। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसका साढ़े छरू लाख रुपये मुआबजा मिला था। जिसे मृतक ने शराब में बर्बाद कर दिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। पत्नी मायके गई थी। जिसके बाद युवक ने आत्म हत्या कर ली। मृतक पर दो पुत्र आदित्य पांच वर्ष और हिमांशु दो वर्ष हैं।