Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाहिता की हुई मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की हुई मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का है मामला
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता की बीमारी के चलते मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। राजीनामा के लिए दस लाख रुपयों की मांग करने लगे। जिस पर ग्रामीण भड़क गए। पुलिस उन्हें बचाकर थाने लेकर आई।
द्वारिकापुरी मंडी समिति के पास थाना उत्तर, फिरोजाबाद निवासी चरन सिंह ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री लता उर्फ लाडो उर्फ ओमशांति की शादी करीब एक वर्ष पूर्व थाना टूंडला के गांव मौहम्म्दाबाद निवासी सुनील उर्फ सोनू पुत्र अमित पाल के साथ की थी। शादी के बाद से ही लता बीमारी रहने लगी। जिसका इलाज आगरा में चल रहा था। चिकित्सकों ने उसके दिल का वाल्व बदलने की बात कही थी। परिजन रुपयों का इंतजाम कर रहे थे, इसी बीच गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उसकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना से मायका पक्ष के लोगों को अवगत कराया गया। दोपहर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान परिजनों ने राजीनामा के नाम पर दस लाख रुपयों की पेशकश कर दी। जिस पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने मायका पक्ष के लोगों को पकड़ लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई। पुलिस सभी को सुरक्षित बचाकर थाने लेकर आई। जहां दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार का कहना है कि विवाहिता की मौत बीमारी के चलते हो गई थी। परिजन उपचार करा रहे थे। मायका पक्ष द्वारा दस लाख रुपये की मांग करने पर ग्रामीण भड़क गए थे। जिन्हें बाद में शांत करा दिया। परिजनों को बाद में अपनी गलती का अहसास हो गया था।