Tuesday, June 10, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इशाक खान सपा के नगर अध्यक्ष बने

इशाक खान सपा के नगर अध्यक्ष बने

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव बुआ ने मोहम्मद इशाक खान को हाथरस का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। फूल माला पहनाकर नगर अध्यक्ष मोहम्मद इशाक खान का स्वागत किया।
इशाक खान का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनारायण काके, एमएलसी प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व सिकंदराराऊ विधानसभा अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, ठाकुर गोविंद सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला सचिव श्रीराम यादव, राजेश सविता, अशोक गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, लाखन पहलवान, ठाकुर गंगा सिंह सेंगर, पवन कुमार दिवाकर, हरीश कुमार आदि ने स्वागत किया।