Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में फाॅसी लगने से विवाहिता की मौत, पति शव छोड़ फरार

संदिग्ध हालत में फाॅसी लगने से विवाहिता की मौत, पति शव छोड़ फरार

मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे शव का कराया पोस्टमार्टम
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नगला सिंधी के गांव गढ़ी भगवन्त में एक महिला की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद पति परिजनों सहित भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटस्मार्टम के लिए भिजवाया। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
थाना नगला सिंधी के गांव गढ़ी भगवन्त निवासी शीलेन्द्र यादव की 28 वर्षीय पत्नी सुनीता ने विगत रात्रि में अपने कमरे में संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना के बाद पति मायका पक्ष के लोगों को सूचना करने के बाद मौके से भाग निकला। सूचना पर सुनीता के घर आये मायका पक्ष के लोगों ने शव को फंदे पर लटका देख पति को परिजनों सहित गायब की सूचना पर आक्रोशित होते हुए थाने में ससुराल के लोगों के खिलाफ शिकायत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका के चचेरे भाई उमेश निवासी काजीपुर बदनपुर थाना सकरौली एटा ने बताया कि उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। हत्या नही करते तो उसका पति परिजनों के साथ शव को घर पर छोड़ कर भागता नहीं। पुलिस ने बताया कि मायका पक्ष ने पति सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।