Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति ने मायके में जाकर पत्नी का फोड़ा सिर

पति ने मायके में जाकर पत्नी का फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव नगला बीच मायके में रह रही एक विवाहिता को उसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने महिला थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया।
थाना टूण्डला क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय रेनू सिंह पत्नी बलवीरसिंह पति से विवाद होने पर काफी दिनों से मायके नगला बीच में माता-पिता के घर पर रह रही थी। विगत दिन उसका पति सुलहनामा करने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। जहां दोनों लोगों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान रेनू सिंह का सिर में चोट लग गयी। जिससे वह लहु-लुहान हो गयी। पत्नी को खून में सना देख पति वहां से भाग निकला। रेनू अपने मायका पक्ष के लोगों को लेकर महिला थाने पहुंची। जहां पति के खिलाफ तहरीर दी है।