Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व विधायक स्व0 रामकिशन ददाजू की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसमूह

पूर्व विधायक स्व0 रामकिशन ददाजू की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसमूह

पालीवाल हाल में भीड़ के साथ बाहर कुर्सी पर लोगों ने बैठकर दी श्रद्धांजलि
जनता को जुलाई माह के अंत तक मिलेगा स्वच्छ जल- नगर विकास मंत्री
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पूर्व विधायक भाजपा स्व0 रामकिशन ददाजू की प्रथम श्रद्धांजलि सभा में आये नगर विकास मन्त्री उत्तर प्रदेश ने कहा कि सही माने में श्रद्धांजलि का अर्थ होगा कि हम लोग यहां से जाने के बाद शहर को स्वच्छ बनाकर उनको श्रद्धाजलि दे। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं के साथ नगर निगम समाज सेवियों ने नगर मन्त्री का जोशीला स्वागत किया।
शनिवार को नगर के पालीवाॅल हाल में भारतीय जनता पार्टी राजेन्द्र बोहरे अनिल उपाध्याय सतीश ददाजू मनोज ददाजू के नेतृत्व में प्रथम श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मन्त्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर विकास मन्त्री का स्वागत करने वालो की काफी भीड देखी गयी। महिला मोर्चा की संध्या अग्रवाल किरन राठौर, विनीता अग्रवाल, पूनम शर्मा, रामबती आदि महिलाायों द्वारा मन्त्री का तिलक कर स्वागत किया। उसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने फूलों की मालाओं से स्वागत किया। स्वागत श्रृखला में काफी देर तक कार्यकर्ताओ के साथ नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियो की भीड लगी रही सफाई कर्मचारियों के साथ समाज सेवियों ने शाॅल उडा कर स्वागत किया। स्वागत खत्म होने का नाम ही नही ले रहा था तो गर्मी के कारण मन्त्री अपनी कुर्सी छोड कर कूलर के समीप जाकर खडे हो गये। उसके बाद भीड को पुलिस ने मंच से नीचे उतारा।
वक्ताओं द्वारा स्वर्गीय विधायक रामकिशन ददाजू के जीवन पर प्रकाश डालने के बाद उनके व्यवहार के बारे में कहा कि वह इतने साधारण व्यक्ति थे कि कभी पार्टी के विरोध में काम नही किया कभी कार्यकर्ता को हतास नही किया। नगर विकास मन्त्री सुरेश खन्ना ने श्रृद्धाजलि सभा में कहा कि एक आदर्श व्यक्ति रामकिशन ददाजू रहे उनके जीवन से जनपद के नेताओं को प्रेरणा लेनी चाहिये। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हम लोगो को उनकी श्रृद्धाजलि सभा में शपथ लेने के साथ उनको सही माने में श्रद्धाजलि देने का मक्सद तभी पूरा होगा जब हम अपने शहर को स्वच्छ बना कर लोगो को स्वच्छता को संदेश देेंगे। साथ ही कहा कि टीबी वार्ड के ग्राउड में एक भव्य पार्क का निर्माण किया जायेगा। जो हम लोगो का स्वच्छ वातावरण का संदेश देगा। साथ ही कहा कि जुलाई माह के अन्त तक शहर की जनता को पानी पीने के लिय स्वच्छ जल जेडाझाल परियोजना से मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक मनीस असीजा, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, ठा0 जयवीरसिंह पूर्व मंत्री लक्ष्मी नरायाण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील टंण्डन, रामनरेश कटारा, प्रमोद राजौरिया, सुगम शिवहरे, विजय शर्मा पार्षद, डा. रामकैलाश यादव, प्रेमचन्द्र शंखवार, रविन्द शर्मा ढपली, अजीत अग्रवाल, मोहनदेव शंखवार, पंकज गुप्ता के साथ शहर के पुराने भाजपा नेताओं के साथ संघ परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
नहीं दिखे मेयर महानगर जिलाध्यक्ष भाजपा
फिरोजाबाद। नगर में पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू की श्रद्धांजलि सभा में नगर विकास मन्त्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम में नगर निगम के आलाधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। लेकिन मेयर नूतन राठौर उनके पिता मंगल सिंह राठौर का कही पता नही था, सभा के दौरान भाजपा का कार्यक्रम होने के बाद भी जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता का मंच से नाम तो बुला लेकिन उक्त लोगों का कार्यक्रम के आसपास भी नही दिखायी दिए।
नगर विकास मंत्री ने जेड़ाझाल प्लांट का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। उप्र सरकार के नगर विकास मंत्री ने श्रंद्वाजली के उपरांत जेड़ाझाल प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे। जहाॅ उन्होंने वाटर प्लांट को बारीकी से देखा और अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर नूतन राठौर, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह, विधायक शिकोहाबाद मुकेश वर्मा, श्यामसिंह यादव, सुनील मिश्रा, प्रेमचन्द्र शंखवार, पूनम शर्मा, रेखा यादव, मोहित अग्रवाल, कृष्णमुरारी के अलावा नगर निगम व जलनिगम के अधिकारी मौजूद रहे।