Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी ग्रामीण के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 45 वें जन्म दिवस के अवसर पर केक काटकर मुंह मीठा कराया गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ह्रदय सम्राट अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से कामना की गई। इस अवसर पर सबसे पहले वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह किया गया। पार्टी कार्यालय में केक काटकर मुंह मीठा कराया गया। सभी कार्यकर्ताओं को इसकी उपरांत शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भीषण गर्मी से परेशान आम जनता को ठंडे पानी का शरबत पिलाया गया। ठंडे पानी का शरबत पीने के बाद आम आदमी पूछ रहा था। यह शरबत वितरण क्यों जब उनको जानकारी दी गई। कि यह समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस के उपलक्ष में किया जा रहा है। तो आम आदमी ने भी कहा तुम जियो हजारों साल साल के दिन हो पचास हजार मुख्य रूप उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव, उज्मा इकबाल सोलंकी, अबरार आलम खान, अहिबरन सिंह, जितेंद्र कटिहार सिंह, विक्रम परिहार राघवेंद्र बजाज मिंटू आदि लोग मौजूद रहे इसी क्रम इस समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिवस मनाया जिसमें सपा नगर वरुण मिश्रा, आशू खान, मिंटू यादव, एडवोकेट वरुण मेहता, संजय सिंह पटेल, अनवर मंसूरी, हाजी इखलाख अहमद बबलू, नीलम रोमिला सिंह आदि लोग मौजूद रहे इसी क्रम में पूर्व सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया मुख्य रुप से उपस्थित नंदलाल जायसवाल जितेंद्र जायसवाल, अंबर त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।