Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र जामा मस्जिद के समीप सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र जामा मस्जिद के समीप सड़क के किनारे आज सुबह वहाॅ से गुजर रहे लोगों ने मृत हालत में एक व्यक्ति के शव को देखा। जिसको देखने वालो की भीड़ लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।