Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेखपाल की पेन डाउन हड़ताल रही जारी

लेखपाल की पेन डाउन हड़ताल रही जारी

भाजपा नेता रामवीर भैयाजी ने सुनी समस्याःआश्वासन दिया
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उ.प्र. लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील पर दिये जा रहे धरना में लेखपालों के प्रति सहानुभूति जताते हैं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह भैयाजी भी पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुन मांगों को उचित बताते हुए प्रदेश सरकार व प्रदेश संगठन तक पहुंचाकर निस्तारित कराये जाने का आश्वासन दिया।
उ.प्र. लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों द्वारा तहसील सदर अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पेन डाउन धरना दिया जा रहा है तथा लेखपालों की मांग है कि लेखपालों का वेतन उच्चीकृत किया जाये क्योंकि लेखपाल लगभग 50 विभागों का कार्य सम्पादित कराने में अपना योगदान करते हैं। लेखपालों ने मांग की कि उनका प्रारम्भिक ग्रेड पे 2800 रूपये किया जाये। वर्ष 2006 में लागू हुए छठवें वेतन आयोग के बाद आई लेखपालों की वेतन विसंगतियां दूर किये जाये, लेखपालों की पेंशन विसंगति दूर कराई जाये। भत्तों में वृद्धि की जाये। राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट में पारित कराया जाये। लेखपालों के आॅनलाइन कामकाज को देखते हुए लैपटाॅप और स्मार्ट फोन उपलब्ध कराये जायें। लेखपालों की पदोन्नति में राजस्व निरीक्षक पदोन्नति में संग्रह अमीनों और भूमि अध्याप्ति अमीन का कोटा समाप्त किया जाये। 25 प्रतिशत पदों पर लेखपालों की विभागीय परीक्षा कराकर किया जाये। संग्रह अमीनों और भूमि अध्याप्ति अमीन की पदोन्नति के लिए उनके विभाग में ही पर्यवेक्षक पद सृजित किया जाये।
लेखपालों के धरना से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह भैयाजी धरना में पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि वह उनकी मांगों को प्रदेश सरकार व प्रदेश संगठन तक पहुंचाकर जल्द ही समस्या निस्तारित कराने का प्रयास करेंगे। धरना में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रामनिवास सिंह, तहसील अध्यक्ष सैयद एजाज मेहंदी, नरेन्द्र तिवारी, सुनील शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, रमेशचन्द्र, लखपति सिंह, मदन मोहन, हरिओम शुक्ला, विनय कुमार, देववृत गौतम, छेदीलाल आदि तमाम लेखपाल मौजूद थे।