Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » परिवार न्यायाल में महिला को केस डालना पड़ा महंगा

परिवार न्यायाल में महिला को केस डालना पड़ा महंगा

न्यायालय परिसर में देवर -पति ने पीड़िता को दौडा-दौडा कर पीटा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मटसैना क्षेत्र न्यायालय परिसर में एक महिला को उसके देवर/पति आदि लोगों ने दौडा-दौडा कर पीटा। महिला को बचाने आये लोगो के साथ-साथ अधिवक्ता से भी अभद्रता कर दी। पीड़ित महिला को लोगों ने बचाते हुए उसके घर भेज दिया।
बताते चले कि थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव पैगू निवासी इलियास पुत्र इशाक मौहम्मद की पत्नी तन्नो का किसी बात को लेकर विवाद होने पर मारपीट हो गयी। पत्नी अपने मायके जनपद मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र गांव नानेमई निवासी बाबू खाॅ के घर चली गयी। जहां से पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ न्यायालय में केस डाल दिया। आज वह न्यायालय में तारीख पर आयी थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात उसके पति इलियास देवर इकवाल से हो गयी। जहां दोनो पक्षों में कुछ देर तो वार्ता हुए उसके बाद दोनो लोगों ने तन्नो को मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला किसी तहर बचकर भागने लगी तो उसके देबर ने दौडा-दौडा कर पीटा। उक्त मंजर को देख कुछ लोग मोबाइल से फोटो खीचने लगे जिनके साथ भी कहासुनी हो गयी महिला के बचाव में आये लोगों के साथ तन्नो के वकील वर्मा से भी अभद्रता कर दी। किसी तरह महिला को बचाते हुए न्यायालय परिसर से बाहर ले जाया गया। लोगों ने बताया कि दोनो पक्षों में 125 परिवार न्यायालय में केस चल रहा है।