Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली सम्बन्धी अधिकारियों को निर्देश दिये

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली सम्बन्धी अधिकारियों को निर्देश दिये

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। बड़े बकायदारों की सूची बनाकर वसूली तेज की जाये। जिनकी आर सी जारी की गई है। उनसे वसूली कराने के निर्देश दिए तथा तहसीलदार उसकी हर सप्ताह समीक्षा करें, जारी आर0सी0 गायब न हो इस बात का विशेष ध्यान रखे, मैं औचक निरीक्षण करूँगा यदि कोई कमी मिली तो सम्बन्धित पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। परिवहन विभाग ओवर लोडिंग वाहनों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करें। किसी भी स्थिति में डग्गामार वाहन सड़कों पर नही चलने चाहिए अभियान चलाकर इसकी रोकथाम करें। केस्को अपने बड़े बकायदारों की सूची बनाकर वसूली करे। नगर निगम अभियान चलाकर रेजिडेंशल क्षेत्रो में सर्वे कर जहां व्यवसायिक कार्य किया जा रहा है उनसे कमर्शियल टैक्स वसूल करें। मत्स्य पालन हेतु तालाबों का पट्टा लाभार्थियों को दिया जाये।
उक्त निर्देश जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने राजस्व वसूली सम्बन्धी बैठक करते हुए कलेक्ट्रेट सभगार में जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने परिवाहन विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में डग्गामार वाहन नही चलने चाहिए इसके लिए अभियान चलाकर इसकी रोकथाम करे व ओवर लोडिंग वाहन पर भी उड़न दस्ते की नजर रहे। उन्होंने केस्को के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने बिल जो बकाया है। उनकी वसूली कराये तथा बड़े बकायदारों की आर0सी0 जारी करते हुए कड़ी कार्यवाही करे व अपने 2 या 4 माह के बकायदारों से भी वसूली सुनिश्चित कराय। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेजिडेंशल क्षेत्रो में सर्वे कर कमर्शियल व्यवसाय करने वालों पर अभियान चलाकर कमर्शियल दर से वसूली करे।
जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारों से अभियान चलाकर भूमि खाली कराने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की खाली भूमि का सम्पत्ति रजिस्टर का रिकार्ड समस्त तहसीलों में रखने के निर्देश समस्त तहसीलदारों को दिये । उन्होंने कहा कि एक वर्ष से लंबित मुकदमो का निस्तारण युद्ध स्तर पर करा दिया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व संजय चौहान, अपर जिलाधिकारी नगर सतीश पाल, समस्त उप जिलाधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।