Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाई के पकड़े जाने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया मना

भाई के पकड़े जाने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया मना

भाई के छुटने पर दुल्हन ने लिय सात फेरे
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र सम्राट नगर में शादी समारोह में शराब पीकर हंगामा करने पर हुई मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गये। घायलों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों को पकड कर थाने ले गयी। भाई के थाने जाने पर दुल्हन ने फेरे लगने से मना कर दिया। भाई के आने पर ही फेरे लगने की बात कही गयी।
बताते चले कि थाना रामगढ़ क्षेत्र के सम्राट नगर निवासी भरत सिंह की पुत्री कल्पना की बारात विगत रात्रि हाथरस के सादाबाद क्षेत्र गांव कूपा निवासी भल्लोराम के घर से आसयी थी उसी दौरान बारात चढ़ने के दौरान पप्पू नामक व्यक्ति के शराब के नशे में लडका पक्ष से आयी महिलाओं के साथ छेडछाड कर दी। जिसको लेेकर मामला तूल पकड गया। विरोध करने पर पप्पू उसके भाई शेखर आदि कई लोगो ने दुल्हा उसके भाई के साथ साथ दुल्हन के भाई विजय को भी मारपीट कर घायल कर दिया। विजय द्वारा इलाका पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी तो सूचना पर पहुची पुलिस विजय के साथ पप्पू उसके भाई शेखर आदि लोगो को थाने ले गयी। जहां दोनो पक्षों के खिलाफ शान्ति भंग की कार्यवाही कर दी। भाई को थाने में बन्द होने की जानकारी होने पर दुल्हन कल्पना ने फेरे लगने से मना कर दिया। दोपहर तक दोनो पक्ष थाने में बैठे हुए थे। दुल्हन भी भाई के आने के बाद फेरे लेने की बात कहती रही। शाम के भाई के आने पर दुल्हन द्वारा फेरे लिये गये। तब जाकर दुल्हा -दुल्हन को लेकर अपने घर जा सका।