Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किशनदास पुरा में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डन्डे

किशनदास पुरा में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डन्डे

दोनो पक्षों से नौ लोग घायल अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव किशनदासपुरा में जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर आज लाठी -डन्डे चलने लगे। जिसमें दोनो पक्षों से नौ लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना मटसैना क्षेत्र के गांव किशनदासपुर निवासी सीताराम के पुत्र. मूलचन्द्र उसके भाई बनवारीलाल के बच्चो में जमीनी पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसको लेकर आज सुबह खेत पर मूलचन्दग के नाती शिवमॅ पुत्र नहारसिंह को किसी बात को लेकर बनवारीलाल ने चाॅटा मार दिया। जिसको लेकर दोनो पक्षों के मध्य रंजिश को लेकर लाठी-डन्डे चलने लगे। विवाद के दौरान मूलचन्द्र सहित उसका पुत्र नहारसिंह , 20 वर्षीय उपदेश , जयश्रीराम, आदि लोग घायल हो गये। दूसरे पक्ष से बनवारीलाल उसकी पत्नी मुन्नीदेवी पुत्र राकेश 22 वर्षीय श्रीराम, 16 वर्षीय मोनू आदि लोग घायल हो गये। दोनो पक्षों में चले लाठी-डन्डो से गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस दोनो पक्षों के लोगो को पकड कर थाने ले गयी। जहां दोनो पक्षों के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया।