Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरएसएस के साथ हिन्दू संगठन के लोगों में रोष

आरएसएस के साथ हिन्दू संगठन के लोगों में रोष

एक ओर आरएसएस कार्यकर्ता को मारी गोली घायल
रात्रि में ही एसएसपी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच की पूछताछ
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी को संघ की पार्टी माना जाता है। संघ की सरकार होने के बाद भी संघ के लोगो पर जानलेवा हमले किये जा रहे है। इतना ही नही कुछ दिन पूर्व संघ के एक पदाधिकारी की हत्या भी की जा चुकी है। जिसको लेकर संघ के साथ समाज में काफी रोष दिखायी दे रहा है।
बताते चले कि विगत दो दिन पूर्व आरएसएस के कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मामला शान्त नही हुआ कि विगत रात्रि ममें थाना मटसैना क्षेत्र रसीदपुर कनैटा निवासी आरएसएस के जिला सह विभाग प्रमुख धर्मजागरण मंच के ब्रजेश शर्मा पुत्र शिवप्रभू शर्मा को अज्ञात बदमाशों ने गोली चाकू से हमला करते हुए 55 हजार की नगदी लूट ले गये। घायल कार्यकर्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसका आगरा रैफर किया गया। आरएसएस के कार्यकर्ता पर हमला होने की जानकारी होने पर हिन्दू संगठन के साथ भाजपा नेताओं में रोष देखा गया। शहर मे चर्चा है कि हिन्दू संगठन के लोगो पर हमला किया जा रहा है। आखिर प्रदेश की सरकार हमलाबरों पर अंकुश क्यो नही लगा पा रही है। जबकि पुलिस भी रात दिन एक कर गस्त करते हुए अपराधिक लोगो पर अंकुश लगाने का भरपूर प्रयास कर रही है। उक्त घटना में एसपी सिटी राजेश कुमार सहित आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुच कर घायल से पूछताछ की। रात्रि में ही एसएसपी राहुल यादुवेन्द्र भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद गांव के लोगो से पूछताछ की गयी। आसपास के लोगो को जगाने के बाद रात्रि में घटना की बारीकी से एसएसपी द्वारा जाॅच की जा रही है।