Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जलभराव की समस्या को लेकर महादेव नगर के वांशिदो ने हाईवे किया जाम

जलभराव की समस्या को लेकर महादेव नगर के वांशिदो ने हाईवे किया जाम

महादेव के लोग हाईवे पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते

नगर निगम प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में शानिवार को हुई बारिश से नई आबादी क्षेत्रों में जलभराव हो गया। वहीं लोगों के घरों में नालों का गंदा पानी घूस गया। जिसको लेकर रविवार को महादेव नगर के वांशिदों ने बम्बा हाईवे पर आकर जाम लगा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन व मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निगम के अधिकारियों के पहुंचने पर जाम को खुवाया गया।
विगत दिन हुई बारिस से नगर निगम द्वारा करायी गयी नालों की तलीझाड़ साफ-सफाई की पोल खोल दी थी। शहर को कोई भी इलाका नहीं बचा था। जहां बरसात का पानी सड़कों पर होकर नही गुजरा हो। इतना ही नही करबला के साथ -साथ महादेव नगर में रविवार की दोपहर तक पानी नही निकल सका था। सुबह से ही क्षेत्रीय पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में नगर निगम के कर्मचारियों से कार्य करने की बता करते देखे गये। वही जलभराव से परेशान महादेव नगर के वासिंदे बम्बा बाईपास पर पहुंच कर रोड को जाम कर दिया। जिसको देख लम्बी-लम्बी वाहनों की कतारे लग गयी। जाम की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाने का प्रयास करने लगी। सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। जिन्होने पानी निकासी की समस्यों को तत्काल दूर करने के लिए टीम को निर्देश देते हुए जाम को खुलवाया। जाम के दौरान कुछ लोगों ने मेयर के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में लोगों ने शान्त करा दिया।
मेयर ने जानी लोगों की समस्याऐं, कराया हल
महादेव नगर के लोगों की जलभराव की समस्या को देखते हुये मेयर नूतन राठौर ने नगर निगम की टीम के साथ महादेव नगर व नई आबादी क्षेत्र में पहुंची। जहाॅ उन्होने नगर निगम कर्मचारियों को जलभराव व गंदगी की समस्या को दूर करने के निर्देश दियेे। उन्होंने मौके पर खड़े होकर नालों की साफ-सफाई कराई।