Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेयर ने चलाया पाॅलीथिन मुक्त अभियान

मेयर ने चलाया पाॅलीथिन मुक्त अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में पाॅलीथिन पर बैन लगा दिया गया। इसी को लेकर नगर निगम मेयर नूतन राठौर ने अभियान चलाकर लोगों से पाॅलीथिन बंद करने का आवहान किया।
मेयर नूतन राठौर नगर निगम की टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी ग्राहक को पाॅलीथिन में सामान नहीं दिया जायेगा। साथ ही पकड़़े जाने पर आर्थिक दण्ड लगाया जायेगा। पूरे प्रदेश में पाॅलीथिन को बैन कर दिया गया। इसके लिए कड़े नियम लागू किये गये। पाॅलीथिन से होने वाले प्रदूषण आम लोगों के लिए बहुत ही घातक है। अभियान के दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया, रेखा यादव, हरीओम वर्मा, विजय शर्मा, मनोज ताऊ एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।