Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, एवं स्वच्छ-भारत अभियान के तहत 686 मेधावियों का हुआ सम्मान

बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, एवं स्वच्छ-भारत अभियान के तहत 686 मेधावियों का हुआ सम्मान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आदर्श विकास संस्थान एवं जन संरक्षण संस्थान द्वारा मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन निगम के पाॅलीवाल हाॅल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। इस अवसर पर 686 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
मेधावी सम्मान समारोह डा. रजनी यादव की अध्यक्षता में माँ शारदे के तेल चित्र पर संयुक्त रूप से अभिषेक मित्तल, आचार्य हरिओम शर्मा संस्था अध्यक्ष राजेश दुबे, डा. मयंक भटनागर एवं डा. विक्रान्त शास्त्री ने दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। बपालीवाल हाॅल में आयोजित समारोह में मंचासीन अतिथियों में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपीसिंह बद्येल, मंगल सिंह राठौर, मेयर नूतन राठौर, राहुल चतुर्वेदी, प्रो. निश्चला चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, नीता पाण्डे, मनीषा शर्मा, प्रिंयका सिंह (सि0म0) का स्वागत संस्थान के पदाधिकारियों विशाल सक्सैना, विवेक अग्रवाल, पंकज दुबे, सुमिता श्र्मा ने पीत-पट्टिका, मालाओं, सौल उढाकर एवं प्रशिष्ट-पत्र भेंट कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा सुरक्षा, स्वच्छता और स्वयं को शिक्षित कर, आत्मनिर्भर होकर ही परिवार को समृद्ध बनाती हैं तो निश्चित ही स्वच्छ-भारत, स्वस्थ भारत की नींव रख सकते हैं। उन्होनें कहा कि आपके पास संसाधन नहीं है। परेशान होकर समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है। अपनी इच्छा शक्ति, और हिम्मत पैदा कर जो भी बनना चाहते हो सिर्फ उस पर फोकस करो। मेयर नूतन राठौर ने बेटियों-को स्वच्छता के लिये प्रेरित किया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रिंयका सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन मिलता है। लेकिन आवश्यकता है कि इसे जीवन में अनुशरण करने की तभी उद्देशयों को पाया जा सकता है। अतं में समस्त अथितियों ने संयुक्त रूप से मेधावियों को मेडल प्रमाण-पत्र एवं पीत-पट्टिका पहनाकर मेधावियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने से संचालन कृष्ण कुमार कनक एवं पंकज सर, याही मेडम, नेजी अब्बासी, अनुराग यादव, केके उपाध्याय, रविन्द्र, यूएस पाण्डे, विवेक अग्रवाल का योगदान रहा। वहीं संस्था अध्यक्ष राजेश दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।